Admission Open : 2025-26

Parli-Vaijanath 431515 Dist. Beed (Maharashtra)

For any query call @

Hind

जवार एजुकेशन सोसायटी का
वैद्यनाथ कॉलेज परली वै. जिला – बीड
हिंदी विभाग का इतिहास

 

सन 1968 में बी. ए. शिक्षा शाखाओं के निरंतर संचालनार्थ एजुकेशन सोसायटी ने वैद्यनाथ कॉलेज की स्थापना किया। हिंदी विभाग के संस्थापक प्रो. श्री.ग.ग. औरे, एम.ए., पीएच.डी. प्रथमवर्ष के ही प्रवेश में बी.ए. प्रथमवर्ष की हिंदी विषय अनिवार्य रूप में शुरू की गई। सन 1968 से ही हिंदी विषय को वैकल्पिक विषय के रूप में भी शुरू किया गया। धीरे-धीरे हिंदी विषय का प्रचार-प्रसार होने लगा। उसी कारण छात्रों की संख्या बढ़ने लगी। सन 1970 में हिंदी विभाग के संस्थापक प्राचार्य प्रो. डॉ. औरे जी थे।

हिंदी विभाग को संभालने का कार्य श्री “वजीर शेख” (महाराष्ट्र विद्यापीठ) ने संभाला। उन्होंने असम के गोहाटी विश्वविद्यालय से एम.ए. करने के उपरांत इस विभाग में अपनी नियुक्ति दर्ज की। विभाग में छात्रों की संख्या को देखते हुए हिंदी विषय की महत्वपूर्णता बढ़ी। सन 1970-71 से 1972-73 तक विभाग का कार्य प्रभारी के रूप में श्री. वजीर शेख ने किया।

हिंदी विषय में छात्र संख्या की वृद्धि और “वजीर शेख” साहब के प्रयत्नों से सन 1973 से बी.ए. द्वितीय वर्ष में हिंदी विषय को वैकल्पिक रूप में शुरू किया गया। धीरे-धीरे विभाग का विस्तार हुआ। सन 1975 से 1976 में हिंदी विभाग में पूर्णकालीन पद पर नियुक्ति हुई। हिंदी विभाग के विकास का इतिहास 1976 से लेकर आज तक अत्यंत प्रेरणादायी और विकासात्मक रूप से उत्तम रहा।

तीसरे अधिकारी के रूप में श्री एच.आर. देशमुख की नियुक्ति पूर्णकालीन पद पर हुई। 8 अगस्त 1976 को नियुक्ति श्रीमान श्री.एच.आर.देशमुख साहब का 1987 के अगस्त मास तक रहा। उन्होंने इस दौरान एम.ए. प्रथमवर्ष में हिंदी विषय की मान्यता प्राप्त की।

सन 1988 से हिंदी विभाग में डॉ. आर. एस. बुरुडे ने प्रभारी पद के रूप में कार्य करना शुरू किया। उन्होंने 2001-2002 शैक्षणिक वर्ष तक प्रभारी पद पर कार्य किया। सन 2003-2004 और 2004-2005 के शैक्षणिक वर्ष में हिंदी विभाग का कार्यभार डॉ. के. एन. शिरसाठ, श्रीमती ए. बी. कांबले, श्रीमती वी. एम. सोळंके आदि के मार्गदर्शन में रहा।

सन 2005-2006 से विभाग के कार्य का संचालन डॉ. आर. एस. बुरुडे की नियुक्ति पूर्णकालीन पद पर हुई। उन्होंने विभाग को नई दिशा दी। उन्होंने एम.फिल और पीएच.डी. जैसे उच्च शिक्षण प्राप्त कर विभाग को मजबूती प्रदान की।

10 अप्रैल 2007 को अपराह्न 04:00 बजे के अंतराल प्रो. कृष्णा कृष्णा हाके जी पूर्णकालीन अधिकारी के रूप में विभाग में शामिल हुए। उनके कार्यकाल में एम.ए. द्वितीय वर्ष की मान्यता प्राप्त हुई। उन्होंने विभाग को उच्च स्तर पर प्रतिष्ठित किया।

डॉ. बुरुडे साहब की नियुक्ति सन 2011 में उपप्राचार्य तथा प्राचार्य पद पर होती से विभाग संपूर्ण हुआ।

2020 से प्रो. डॉ. कृष्णा हाके “संपूर्ण प्रभारी” के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में विभाग प्रगति कर रहा है। सन 2021 में हिंदी विभाग को “संशोधित मान्यता” प्राप्त हुई। उसी साल विभाग में एम.ए. प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू की गईं। सन 2021-22 में बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी शाखा शुरू की गई।

आज विभाग में कुल 03 प्राध्यापक (डॉ. कृष्णा हाके, डॉ. वी. एस. कांबले और डॉ. एस. एस. कांबले) हैं। विभाग में विभिन्न गतिविधियों का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

Fee Receipts | Payments

Academic Notification

Job Opportunities

Tenders And Quotations

Forms